हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के गांव शाहुपुरा में पंचायती जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर उस वक्त जानलेवा हमला हमला किया जब दूसरा पक्ष अपनी मां के साथ खेतों में जमीन पर सफाई कर रहा था। घायल पक्ष का कहना है कि उनका मामला पहले तो सुलझ गया था। लेकिन फिर अचानक दूसरा कथित पक्ष जो कि किसी पार्टी से भी नाता रखता है हथियारों से लैस होकर आया और लाठी डंडों से उनके परिवार पर हमला कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले में ये कहना है पुलिस का..
आरोप है कि उनके पास काफी हथियार और बन्दुक भी थी। जिसमें उनकी मां को गहरी चोटें आयी हैं और वो खुद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बारे में पुलिस प्रशासन ने जानकारी ली गई। पुलिस प्रशासन की माने तो जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
