Friday , 11 September 2026

दिनदिहाड़े दूकानदार को गोलीमार कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

सोनीपत, 16 जुलाई(संजीव कुमार): सोनीपत में दिनोदिन आपराधिक वारदाते बढ़ती जा रही हैं।  बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन दहाड़े बीच सड़क पर ही लूट और कत्ल जैसी घटनाओं को अंजाम देने में जरा भी गुरेज नहीं करते मानों उन्हें पुलिस का तनिक भी डर नहीं है। ऐसा ही एक मामला जिले के गांव बैंयापुर से सामने आया है। जंहा एक दुकानदार को बारिश में नहाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी दुकानदार से चैन छीनकर उसे गोली मारकर आराम से फरार हो गए। गोली लगने से घायल दुकानदार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुचना मिलते ही मौके पर पहुँच स्थिति का जायजा करने के बाद लूट और हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की तालश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *