Sunday , 26 July 2026

युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम

राजस्थान डेस्क- राजस्थान से एक चौंकादेने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक को महिला से संबंध रखने के शक में पीट-पीटकर मार डाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि छह लोग मिलकर एक व्यक्ति को डंडे से बुरी तरह से पीट रहे हैं। इसके बाद उसकी बॉडी को उसके घर के सामने फेंककर चले जाते हैं। यह मामला है राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोटरसाइकिल ने घर के बाहर फेंका युवक का शव


बतादें मरने वाले युवक की पहचान जगदीश मेघवाल के रुप में हुई है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि, युवक को पीटते हुए घुटनों से उसकी गर्दन दबाई जा रही है। युवक के पिता ने शिकायत में बताया है कि, प्रेमपुरा के रहने वाले विनोद, मुकेश, लालचंद उर्फ रामेश्वर, सिकंदर और दिलीप राजपूत दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उन लोगों ने जगदीश की बॉडी उनके घर के सामने फेंक दी।

Read More Stories:

पिता ने बताया कि मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन, उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि, बाकियों की तलाश चल रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *