Sunday , 26 July 2026

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का संगीन आरोप

आज की इस माॅर्डन समाज में भी दहेज का लालच खत्म नहीं हो रहा और इसी दहेज की बलि एक विवाहित चढ़ गई। मामला नूह मेवात के पुन्हाना शहर का है। जहां ससुराल पक्ष पर बहू की हत्या का अरोप लगा है। जानकारी मुताबिक मृतक ममता की करीब 3 साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मृतका के साथ ससुराल मे मारपिटाई करते थे और उसके साथ बदसलुकी भी की जाती थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि मृतक रजनी के शरीर व गले पर चोट के निशान हैं । ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जानकारी मुताबिक दहेज की डिमांड पूरी ना कर पाने की वजह से मृतका बीते डेढ़ साल से मायके में ही रह रही थी। लेकिन जब मृतका ने बेटे को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां उसके साथ बदसलुकी हुई और ससुरालियांे ने हत्या कर दी। 


पुनहाना का पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन में जुट गया है लेकिन इस मामले पर कुछ भी बोलने से फिल्हाल बच रहा है। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मौत के असली कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। देखने वाली बात तो ये है कि पुलिस आरोपियों को आखिर कब तक पकड़ पाती है।  

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *