Sunday , 26 July 2026

दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से 4 बच्चों समेत 8 की मौत, 2 मकान ढहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मकान ढ़ह गए और इसमें 14 लोग दब गए, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले लोगों में दो पुरुष, दो महिलाएं और 4 बच्चे हैं। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस


मिली जानकारी के अनुसार टिकरी गांव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे के आसपास गांव के निवासी नुरुल हसन के घर में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि नुरुल हसन के मकान के साथ बाजू वाला मकान भी ढ़ह गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया। बता दें कि नुरुल हसन के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। फिलहाल मामले का कार्रवाई जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *