हरियाणा डेस्क: गुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं रामरहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उससे मिलने के लिए सोमवार से जुटी हुई थी और उसे 15 जून तक देखभाल करने की अनुमति दी गई है। अब पुलिस ने उसकी मौजूदगी पर अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राम रहीम को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में करवाया गया था भर्ती
बता दें, राम रहीम को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से ही वो हनीप्रीत से मिलने की जिद कर रहा था। प्रबंधन ने विचार के बाद हनीप्रीत से मिलने की अनुमति दे दी। हनीप्रीत सोमवार सुबह 8:30 बजे मेदांता पहुंची। जांच के बाद उसे अस्पताल परिसर में दाखिल होने की अनुमति मिली। वह 15 जून तक राम रहीम की देखभाल करेगी।
रोहतक पुलिस ने मेदांता अस्पताल प्रशासन को दी चेतावनी
अब हनीप्रीत के तीमारदार बनने पर रोहतक पुलिस ने मेदांता अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, राम रहीम की सुरक्षा में आए डीएसपी शमसेर सिंह दहिया ने मेदांता प्रबंधन को एसओपी और जेल मैनुअल की कॉपी दी। चेताया कि राम रहीम से अगर डॉक्टरों के अतिरिक्त कोई मिलता है तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
