हरियाणा डेस्क: फ़तेहाबाद के टोहाना में विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। टोहाना में देर रात को विधायक देवेंद्र सिंह बबली के निजी सचिव की शिकायत पर किसानों पर दर्ज किए मुकदमों को लेकर पुलिस ने किसानों के घरों में छापेमारी की गई। किसानों का आरोप है कि बिना सर्च वारंट के किसानों के घरों में छापेमारी की गई है। जोकि पुलिस ने किसानों के साथ नाइंसाफी की है। इसी छापेमारी के विरोध में आज किसान टोहाना में लगाये गए पक्का मोर्चा पर किसान एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा अगर इसी तरह छापेमारी चलती रही तो किसान सड़को पर आ जायेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
वहीं किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए किसानों को जल्द रिहा नही किया तो आन्दोलन और तेज किया जाएगा। तो वन्ही किसानों के एकत्र होने की सूचना मिलते ही टोहाना एसडीएम और डीएसपी किसानों के पक्का मोर्चा साथल पर पहुंचे और किसानों को आश्वाशन देते नहर आये। अब देखना होगा कि विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच पैदा हुआ विवाद कब शांत होता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
