पश्चिम बंगाल, 8 अगस्त। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो मंजिला घर ताश के पत्तों की तरह बाढ़ के पानी में बिखरता नजर आ रहा है। यह वो दिलदहला देने वाला नजारा है जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा सहम गया। बता दें यह वीडियो West Bengal के Bankura के जुनबेदिया इलाके का है जहाँ बाढ़ के कारण दो मंजिला इमारत देखते ही देखते पानी में ढह गई हालांकि इमारत को पहले ही खाली करा लिया गया था। बता दे बारिश के कारण यह इमारत काफी कमजोर हो गई थी। इमारत गिरने का वीडियो किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, पश्चिम बंगाल के बांकुरा में बारिश से लोगों का बुरा हाल है। वहां बिलकुल सुनामी जैसा मंजर है। मकान ताश के पत्तों की तरह गिर रहे हैं और बारिश के कारण ट्रेन भी लेट हो रही हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
