चंडीगढ़,12 मार्च – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एक प्रेस वार्ता कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रोहतक और पीर बोधी में तालाबों पर हो रहे कथित अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और सरकार पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तालाबों पर कब्जे का मामला, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
हुड्डा ने कहा कि रोहतक में बीबी बत्रा ने पीर बोधी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया था। उन्होंने दावा किया कि यह 125 साल पुराना तालाब है, जिसे अंग्रेजों के जमाने में खुदाई कर बनवाया गया था। यहां हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं, और यह बाढ़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता है।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि अब भू-माफिया इस पर कब्जा करने के लिए मिट्टी भर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को तालाब की सभी कानूनी दस्तावेज सौंप दिए हैं और चेतावनी दी कि अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती, तो गांव के लोग खुद मिट्टी हटाने को मजबूर होंगे।
भाजपा विधायक के आरोपों पर उठाए सवाल
हुड्डा ने विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि विधायक राम कुमार गौतम ने मंत्री अरविंद शर्मा पर 10 लाख रुपए लेने का गंभीर आरोप लगाया, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है।
कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भी इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने कहा,
“अगर सदन में कोई बात कही जाती है, तो उसे लिखित में देने की क्या जरूरत? यह सब रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन सरकार आरोपी मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है।”
नगर निकाय चुनावों पर हुड्डा का बयान
हुड्डा ने हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों को लेकर कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में शामिल ही नहीं हुई थी। उन्होंने कहा,
“जब मैं मुख्यमंत्री था, तब भी इन चुनावों में हिस्सा नहीं लिया था। यह चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है, इसमें राजनीतिक दखल नहीं होना चाहिए। भाजपा उन्हीं सीटों पर जीती है, जो पहले से उसकी थीं। हमारी कोई जीती हुई सीट नहीं हारी।”
सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में भू-माफियाओं का राज है, और सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने तालाबों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
