Saturday , 25 July 2026

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गिनवाई सरकार की सफलताएं, कांग्रेस के ‘शैडो कैबिनेट’ पर कसा तंज

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने अपनी सरकार के विकास कार्याें को साहसिक बताया है। साथ ही उन्होंने गठबंधन सरकार की सफलताओं को भी गिनवाया है। बता दें कि डिप्टीसीएम दुष्यंत चैआला ने बीते बुधवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा करवाए गए विकास कामों को गिनवाया। दुष्यंत चैटाला ने तो कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जमकर सराहना की। उन्हेांने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे और नई पाॅलिसी मे किए गए बदलावों को जमकर सराहा।
बता दें बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में आइटी सेक्टर की नौकरियों के पाॅलिसी में भी कई बदलाव किए गए। दुष्यंत चैटाला इन नए नियमों की तारीफ करते दिखे। उन्होंने कहा कि इससे आईटी पार्क के अंदर आप अपना घर भी एस्टेब्लिश कर सकते हैं। इन्वेस्टर और लोगों के लिए ही फैसला लिया गया है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने जहां कैबिनेट के फैसले को सराहा तो वहीं उन्होेंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्हांेने कांग्रेस के  शैडो कैबिनेट के फैसले पर तंज कसा। दुष्यंत चैआला ने कहा कि कांग्रेस शैडो तो बनाने जा रही है लेकिन वो पार्टी ही अपने 30 विधायक इकट्ठे नहीं बैठा सकती।
अब क्योंकि सावन का महीना शुरू हो चुका है और शिवभक्त अपने अराध्य की पूजा के लिए उत्सुक हैं तो वहीं डिप्टी दुष्यंत चैटाला ने इस मसले पर भ अपनी राय दी। उनका कहना था कि महामारी एक्ट के अंदर एमएचए की गाइडलाइन के मुताबिक किसी तरह की धार्मिक मूवमेंट नहीं होगी। उसी आधार पर उत्तराखंड सरकार ,यूपी सरकार ने कावड़ यात्रा को स्थगित किया है। अगर हमारे संज्ञान में गंगाजल शिव मंदिरों के अंदर प्रोवाइड करने की डिमांड आती है तो सरकार इस पर भी निर्णय लेगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *