Saturday , 25 July 2026

डाटा रिकवरी के लिए सरकार से बिटकॉइन में मांगे 1 करोड़

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) का सेक्टर-6, पंचकूला स्थित हेड ऑफिस साइबर अटैक की चपेट में आ गया 21 मार्च की रात 12:17 बजे साइबर अटैक के जरिये हेड ऑफिस में आईटी विंग के कंप्यूटर्स को निशाना बनाकर पूरे सिस्टम को जाम कर दिया गया। जिसके बाद बिलिंग से जुड़ा सारा डाटा हैक कर लिया गया। फिलहाल यूएचबीवीएन का यह डाटा करप्ट हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डाटा रिकवर करने के लिए हरियाणा सरकार से बिटकॉइन में 1 करोड़ रुपए की डिमांड की गई है। साइबर अटैक के बाद डाटा रिकवर करने के लिए बिटकॉइन में इस तरह की डिमांड का यह देश में पहला मामला है।

बता दे, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की आईटी विंग हरियाणा का डाटा और बिल तैयार करती है, इसी विंग के कम्प्यूटर्स को निशाना बनाया गया हैं।
हरियाणा पुलिस के साइबर एक्सपर्ट्स की टीम मामले की जांच कर रही है। अब तक की जांच के मुताबिक सारे डाटा पर एक साथ अटैक किया गया, जिससे कुछ ही मिनट में रिकॉर्ड करप्ट हो गया। साइबर एक्सपर्ट्स की टीम उस आईपी एड्रेस को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है जिससे साइबर अटैक को अंजाम दिया गया है।

पंचकूला पुलिस ने यूएचबीवीएन की शिकायत पर आईपीसी की धारा-384, धारा-120, आईटी एक्ट-66 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल लॉगबुक से डाटा निकालकर दोबारा सिस्टम पर अपलोड किया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *