अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनआईटी कुरुक्षेत्र में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्रालय संयुक्त लेखा नियंत्रक सोफिया दहिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान सोफिया दहिया ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह की संगोष्ठी करना महिलाओं के अधिकार को बढ़ावा देना है आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में महिला उपलब्धियों की भूमिका व भारत में स्थायी हरित ऊर्जा विकास में प्रबंधन विषय में हुई संगोष्ठी में गिरते लिंगानुपात व उच्च पदों पर पहुंचते-पहुंचते महिलाओं की संख्या नगण्य होने के बारे चर्चा की गई। इसके अलावा महिलाओं पर बढ़ते अपराधों और उनके रोकथाम, साक्षरता अभियान, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
