टोहाना, 29 अप्रैल(नांगल चौधरी): लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार-प्रसार दिन प्रतिदिन तेज़ होता जा रहा है। प्रत्येक दल चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूर जोर कोशिश कर रहे हैं। इसी के मद्देनजऱ टोहाना में हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में अशोक तंवर की धर्मपत्नि अंवतिका माकन तंवर भी भाग लेने वाली थी, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वो कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई और उनके स्थान पर अवंतिका तंवर की चचेरी बहन रेनु मेहरा ने बतौर प्रतनिधि कार्यक्रम में शिरकत की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबली भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मौजूद।
देवेंद्र सिंह बबली ने कार्यक्रम में एक ओर अशोक तंवर के लिए वोट की अपील की और कांग्रेस की उपलब्धिायां गिनवाई तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष को जमकर आड़े हाथ लिया। देवेंद्र सिंह बबली ने बीजेपी पर लोगों को गुमराह कर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया और बीजेपी को जुमलो की सरकार करार किया। वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का जमकर बखान किया और कहा कि देश की आज़ादी में हमेशा से कांग्रेस का ही हाथ रहा है। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के घुंघरु वाले बयान पर भी चुटकी ली। कार्यक्रम में दवेंद्र सिंह बबली ने पार्टी कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
