हरियाणा डेस्क: टाटा कंपनी के नाम पर नकली नमक बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पलवल में सीएम फ्लाइंट की टीम ने इस फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बता दें कि टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की और टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक बनाने वाली इस फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके साथ ही मौके से 43 बोरी तैयार किया हुआ नमक, 50 बोरी खुला नमक, टाटा कंपनी का नाम लिखे हुए खाली रैपर और मशीनों को जब्त किया गया है। बता दें कि पुलिस ने कंपनी के निदेशक की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
