टोहाना, 28 जुलाई(नवल सिंह): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा ट्विटर पर दिए फिटनेस चैलेंज को लेकर विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। इनेलो नेता कर्ण कुनाल अपने साथियों के साथ भाखडा हैड टोहाना पहुंचे जहाँ उन्होंने सुभाष बराला पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है और ऐसे में उन्हें इस तरह के संदेश नहीं देने चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान इनेलो नेता ने पिछले दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नहर में नहाने के वीडियो ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ पर सवाल खड़े करते हुए नहर के बहाव की और इशारा करते हुए कहा कि कानुन सबके लिए बराबर है। इस दौरान उनके साथ इनेलों के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होनें नहर के बहाव को दिखाते हुए कहा कि उस दिन पानी का बहाव इससे ज्यादा था।
बता दें सुभाष बराला ने पिछले दिनों अपने ट्विटर एकाउंट पर हम फिट तो इंडिया फिट टैग के साथ एक वीडियो अपलोड किया था जिसमे वह भाखड़ा बांध में स्विमिंग करते नजर आ रहे थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
