ग्वालियर डेस्क- देश में कोरोना के कहर के बाद आब देश के कई राज्यो में डेंगू का कहर जारी है, ऐसे ही मामले ग्वालियर से सामने आ रहे है जहाम पर डेंगू से मरीजों की मौत का आंकड़ा 300 को पार कर गया है। बीते 24 घंटे में 102 संदिग्ध लोगों की जांच में 17 डेंगू के मरीज सामने निकल कर आए हैं, जिनमें 11 मरीज ग्वालियर जिले के शामिल हैं और शेष ग्वालियर चंबल संभाग के मरीज हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, जिस तेजी के साथ ग्वालियर में डेंगू पैर पसार रहा है, उसने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। यही कारण है कि डोर टू डोर सर्वे और लारवा नष्टीकरण के साथ ऐसे क्षेत्र, जिन इलाकों से डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, वहां फागिंग के काम में तेजी लाई जा रही है।
Read More Stories:
डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाए गए महाअभियान
वर्तमान समय में डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रहार महाअभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान आम लोगों की लापरवाहीयां भी सामने आ रही हैं। लोग अपने घरों के अंदर कूलर, पुराने टायर, मिट्टी के सकोरे में पानी भरे हुए मिट्टी के सकोरे जैसे सामानों को इकट्ठा कर रखा है जिनमें लारवा आसानी से मिल रहा है। ऐसे में सभी को जागरूक होना होगा, तभी डेंगू के कहर पर रोक लगाना संभव हो पाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
