Monday , 2 November 2026

जांच में सहयोग नहीं कर रही हनीप्रीत – पुलिस कमिश्नर ए.एस चावला

पंचकुला। हनीप्रीत से हो रही पूछताछ के बारे में पुलिस कमिश्नर ए.एस चावला का कहना है कि हनीप्रीत को छुपने में किसने मदद की इसके बारे में जल्द ही पता चल जाएगा। पुलिस ने एक शख्स को राउंड किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारी चावला का कहना है कि हनीप्रीत को लेकर बठिंडा में तहकीकात की जा रही है। इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई गई उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि निशानदेही के लिए हनीप्रीत को बठिंडा ले गए थे और काफी लीड मिली है। हनीप्रीत कुछ चीजें छुपा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के सहयोग से हनीप्रीत से तहकीकात की गई। 25 अगस्त को पंचकुला में जो उपद्रव हुआ उसके मास्टर माइंड तक पहुंचने के पुलिस प्रयासरत है। 25 अगस्त को पंचकुला से बड़ी मात्रा में हिंसक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की थी।

उधर, हनीप्रीत से पूछताछ कर रहीं आईजी ममता सिंह का कहना है कि वो पूछताछ में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रही है। ममता सिंह का कहना है कि हनीप्रीत कई बड़े खुलासे कर सकती है अगर वो पूछताछ में नहीं बताएगी तो नार्को टेस्ट का ऑप्शन भी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *