रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के खाने में नशीला प्रदार्थ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने किया काबू । बता दे कि जहर खुरानी गिरोह रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे जिसके लिए इस गिरोह के सदस्य यात्रा करने वाले लोगों से जान पहचान बनाकर उन्हें अपने जाल में फसाते और उनके खाने में नशीला प्रदार्थ मिलाकर पहले उन्हें बेहोश करते फिर यात्रियों के पास मौजूद सामान और पैसा उनसे लूट लेते थे। भिवानी रेलवे पुलिस ने एक शिकायतकर्ता के आधार पर कार्यवाही करते हुए जहर खुरानी गिरोह का भांडा फोड़ किया और लोगों को बेहोश कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को काबू किया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकडे गए आरोपियों ने अपने गुनाह को क़ुबूल किया जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेल में होने वाली इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे पुलिस अधिकारी ने रेल यात्रियों को किसी अनजान व्यक्ति से खाने पीने का सामान न लेने की अपील की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
