रोहतक, 31 जुलाई : जयपुर से वैष्णो देवी के लिए चली रथ यात्रा का रोहतक लेबर चौक पहुंचने पर मां वैष्णो देवी पद यात्रा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश खुराना,महंत बाबा कर्णपुरी एवं हरिऔम सेवा दल के सदस्यों ने रथ यात्रा में आऐ भक्तों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान बाबा कर्ण पुरी ने रथ यात्रा में आऐ भक्तों को आशीर्वाद दिया तथा जलपान करवाकर रथयात्रा को वैष्णो देवी के लिए रवाना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मां वैष्णो देवी पद यात्रा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश खुराना बताया की यह पद यात्रा 22 जुलाई से वैष्णो के लिए रवाना हुई थी। 28 दिनों बाद 25 अगस्त को मां वैष्णो देवी के चरणों में दर्शन करने पहुंचेगी। आज रथ यात्रा के रोहतक पहुंचने पर सभी भग्तों ने यात्रा का स्वाग्त किया और माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से जलपान व आरती करके यात्रीयों की सफल यात्रा की कामना की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
