Saturday , 25 July 2026

चोरों ने जज के घर घुस कर की चोरी

चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि इस बार चोरों ने एक जज के घर को अपना निशाना बनाया और हजारों की नकदी और गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी के अनुसार एडवोकेट नितेश साहनी अपनी जज पत्नी से मिलने जयपुर गए हुए थे जोकि जयपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत है। पीछे से खाली पड़े घर का फयदा उठा चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में मौजूद नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

चोरी की सुचना नितेश साहनी को उनके पड़ोसियों ने उस उस समय दी जब वो अपनी पत्नी से मिलकर ट्रैन से अम्बाला वापिस आ रहे थे। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच जाँच शुरू की। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से पुलिस बचती नजर आई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *