सिरसा में लाखों रूपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सिरसा की परमार्थ कॉलोनी की है जहां मकान मालिक बलवंत सिंह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से किसी काम के लिए दिल्ली गया हुआ था। पीछे से मकान खाली पाकर चोरों ने करीब 22 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बलवंत सिंह के रिश्तेदारों ने इस चोरी की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट्स इकट्ठे किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलवंत सिंह के रिश्तेदार चंदन गाबा ने बताया कि मकान मालिक अपने परिवार के साथ दिल्ली काम से गया हुआ था कि पीछे से चोरों ने उनके घर पर
22 लाख की नकदी चुराकर ले गए है। उन्होंने कहा कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
वहीं पुलिस अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे है और मकान मालिक के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की
कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
