भिवानी की बजरंग बली कालोनी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं खाप नेता ओमप्रकाश मान की 23 जनवरी को एक रोड एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई। इस दुःख की घड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर उनके परिवार से मिलने पहुंचे। ओमप्रकाश मान की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने खाप नेता ओमप्रकाश मान के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी।
ओमप्रकाश मान के परिवार को हिम्मत देने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की।
मुख्यमंत्रीं ने फै्रंडस कालोनी में दिवंगत कैप्टन घनश्याम सिंह तंवर के परिजनों को भी सांत्वना दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
