संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ पर जारी विवाद को रवीना टंडन ने राजनीतिक ड्रामा करार दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा, यह कुछ दिनों बाद ख़त्म हो जाएगा। रवीना टंडन कहा, ‘यह समझ नहीं आता हम यथार्थ से क्यों मुंह मोड़ लेते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि इन चीजों का एक दौर होता है। इलेक्शन खत्म होने दीजिए सब ठीक हो जाएगा। ‘
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रवीना ने कहा, जब कोई आपदा या परेशानी आती है तो फिल्म इंडस्ट्री एक साथ है। पद्मावती पर भी हम एकजुट हैं। फिल्मकारों के खिलाफ माहौल नया नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मजरूह सुल्तानपुरी को 1 साल 6 महीने की जेल हुई थी जब उन्होंने एक कविता लिखी थी। किशोर कुमार को बैन कर दिया गया था गाने और शो करने से। क्योंकि उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी के लिए कैंपेन करने से मना कर दिया था।
रवीना ने सवाल पूछा- क्यों ऐसे लोगों को अरेस्ट नहीं किया जाता जो मर्डर की धमकी देते हैं। उनके खिलाफ क्यों कोई कार्रवाई नहीं की जाती। बता दें कि हाल ही में पद्मावती को लेकर दीपिका पादुकोण और भंसाली को जान से मारने की धमकी तक दी गई है।रवीना ने कहा, ‘पद्मावती का विरोध गलत है। फिल्म में जौहर को महिमा मंडित नहीं किया गया है। उस जमाने में क्या होता था इसे दिखलाने की कोशिश की गई है। जहां तक बात है तो हमारे राजा-महाराजा कोई दूध के धुले नहीं थे। वो कोई गंगा स्नान नहीं करके आते थे। ‘
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
