उत्तराखंड | 29 अप्रैल 2025 : देशभर के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। 2025 की चारधाम यात्रा का भव्य शुभारंभ 30 अप्रैल बुधवार को होने जा रहा है। पवित्र अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से खुल जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित धार्मिक यात्रा का आगाज़ हो जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चारधाम यात्रा शेड्यूल 2025: कब खुलेंगे कपाट?
गंगोत्री धाम: 30 अप्रैल, सुबह 10:30 बजे (कपाट बंद – 22 अक्टूबर)
यमुनोत्री धाम: 30 अप्रैल, सुबह 11:55 बजे (कपाट बंद – 23 अक्टूबर)
केदारनाथ धाम: 2 मई, सुबह 7:00 बजे (कपाट बंद – 23 अक्टूबर)
बद्रीनाथ धाम: 4 मई, सुबह 6:00 बजे (कपाट बंद – 6 नवंबर)
20 लाख से ज़्यादा यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए इस बार 20 मार्च 2025 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए थे, जिसमें अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।
केदारनाथ: 7.48 लाख
बद्रीनाथ: 5.74 लाख
यमुनोत्री: 3 लाख
गंगोत्री: 3 लाख
सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई है, ताकि आम यात्रियों को बिना बाधा के दर्शन का लाभ मिल सके।
यात्रा खर्च का अनुमान
यमुनोत्री/गंगोत्री: ₹12,000 लगभग (यात्रा + स्टे)
केदारनाथ: ₹15,000 तक
बद्रीनाथ: ₹12,000 लगभग
हेलीकॉप्टर सेवा से यात्रा करने वालों का कुल खर्च ₹2.5 लाख तक हो सकता है।
यात्री और ड्राइवरों के लिए विशेष दिशा-निर्देश
रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक व्यवसायिक वाहन संचालन प्रतिबंधित।
चालकों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र अनिवार्य।
ड्राइवरों को बंद जूते और ट्रैकिंग शूज पहनना अनिवार्य।
यात्रियों से भी अपील – पंजीकरण और मौसम जानकारी अवश्य लें।
पंजीकरण है अनिवार्य
श्रद्धालुओं को उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट
registrationandtouristcare.uk.gov.in
पर पंजीकरण करना होगा। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में उपलब्ध है।
जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
सुरक्षा सर्वोपरि
यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और सड़क मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी हैं। प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
