सिरसा, 10 अगस्त(सुरेंद्र सैनी): 7 अगस्त को हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा किये गए चक्का जाम के बाद सरकार ने कुछ कर्मचारियों को टर्मिनेशन नोटिस दिया था। जिसके विरोध स्वरूप सिरसा में आज रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में रोष प्रदर्शन किया और सिरसा रोडवेज के जी एम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है अगर सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कर्मचारी नेता सुरजीत अरोड़ा ने बताया कि 7 अगस्त को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम किया था,जिसके बाद सरकार ने 2018 में नियुक्त किये गए चालकों को टर्मिनेशन का नोटिस भेज दिया। इसी बात से नराज रोडवेज कर्मचरियों ने सरकार के पार्टी अपना रोष जाहिर किया है।
बता दें कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है अगर सरकार ने किसी भी कर्मचारी को हटाया तो उस डिपू में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। कर्मचरियों का कहना है कि सरकार इस फैसले को वापिस ले नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
