Saturday , 12 September 2026

चंडीगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल,यूटी प्रशासन ने 5 प्रतिशत वैट कम किया

चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहर के लोगों को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल पर वैट 5 प्रतिशत कम कर दिया है। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की ओर से यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर से पेट्रोल और डीजल पर वैट 5 फीसदी कम करने के आग्रह के अगले ही दिन प्रशासन ने इस संबंध में फैसला ले लिया और अधिसूचना जारी कर दी। चंडीगढ़ में इस समय पेट्रोल पर वैट करीब 24.74 % लगता है, जिसे कम कर 19.74 % कर दिया गया है। जबकि डीजल पर वैट 16.40 % लगता है जिसे कम कर 11.40 % कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *