चंडीगढ़, 26 जुलाई 2025: चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन विदेशी नागरिकों और दो लोकल सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम कोकीन, 67 ग्राम एम्फेटामीन और 50.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू और होंडा अकॉर्ड जैसी महंगी कारें भी जब्त की गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी क्राइम जसबीर सिंह ने बताया कि यह गैंग विदेश में बैठे एक ड्रग हैंडलर के इशारे पर ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) के युवाओं को नशा सप्लाई करता था। डीएसपी धीरज की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया।
पहला मामला: नाइजीरियन ड्रग नेटवर्क
गिरफ्तार विदेशी आरोपी:
-
इमोरू डेमियन – नाइजीरियन नागरिक, 62.60 ग्राम एम्फेटामीन के साथ खरड़ से गिरफ्तार
-
ओकोये नामडी – दिल्ली से पकड़ा गया, 35.80 ग्राम कोकीन, 5.73 ग्राम एम्फेटामीन और होंडा अकॉर्ड कार बरामद
-
टोउफे यूसुफ – खरड़ से गिरफ्तार, 34.85 ग्राम कोकीन बरामद
इन तस्करों का नेटवर्क बेहद हाईटेक था। वे सीधे संपर्क नहीं करते थे, बल्कि विदेश में बैठे हैंडलर द्वारा वॉट्सऐप कॉल और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए निर्देश मिलते थे। दिल्ली से ड्रग्स ट्राईसिटी में भेजी जाती थी। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े कई नाइजीरियन स्टूडेंट्स भी अब जांच के दायरे में हैं।
दूसरा मामला: बीएमडब्ल्यू में घूमते लोकल सप्लायर
गिरफ्तार स्थानीय आरोपी:
-
शिवा ठाकुर (चंडीगढ़ निवासी) – 50.88 ग्राम हेरोइन बरामद। पहले भी नशे के कई मामलों में जेल जा चुका है।
-
जैसल बैंस (पंजाब निवासी) – बीए इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की है। ड्रग्स की कमाई स्कैनर ऐप्स से इकठ्ठा करती थी।
दोनों आरोपी 11वीं क्लास से दोस्त हैं और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कार में घूमकर ड्रग्स डिलीवर करते थे। इनकी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल ने कई युवाओं को नशे की ओर आकर्षित किया।
पुलिस की सतर्कता और आगे की कार्रवाई
क्राइम ब्रांच ने बताया कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है, जिसकी जड़ें विदेश तक फैली हुई हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और ड्रग्स फाइनेंसिंग चैनल्स की भी जांच कर रही है। कुछ और गिरफ्तारी जल्द हो सकती हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
