यमुनानगर, 22 दिसंबर: यमुनानगर रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग एरिया में एक पुलिस कर्मचारी ने डयूटी के दौरान अपनी कार में बैठकर खुद को गोली मार ली, जिसका पुलिस को कई घंटों तक पता नहीं चला। लेकिन मीडिया को देखते ही पुलिस में भगदङ मच गई ओर तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। बता दें जहाँ यह घटना घटी उस पार्किंग के एक साइड रेलवे पुलिस थाना और दूसरी साइड आरपीएफ थाना। बावजूद इसके कार में खून से लथपथ पड़ी पुलिस कर्मी की लाश के बारे में पुलिस को कईं घंटों तक पता नहीं चला। मामले की भनक लगते ही जब मीडिया मौके पर पहुंची तो मीडिया के कैमरों को देखकर रेलवे पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि कार में जो लाश पड़ी थी वो रेलवे पुलिस थाना जगाधरी के एसपीओ परमजीत सिंह की थी। परमजीत ने अपनी ही लाइसेंसी रिवालवर से खुद को गोली मार कर खदकुशी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
