Monday , 27 July 2026

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 3 जख्मी देखे

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आने से शुक्रवार को लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर आए इस तेंदुए को काफी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ लिया गया। करीब दो घंटे के बचाव अभियान के दौरान तेंदुए के हमले में 3 सरकारी कर्मचारी घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

घटना का विडियो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग इस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ घुस आया। कई घंटों तक तेंदुए को पकड़ने के लिए मशक्कत की गई। जाल की मदद से बार-बार कोशिश के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल रही थी। बाद में उसे बेहोश कर दबोचा गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *