Sunday , 13 September 2026

गृह मंत्री अनिल विज ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के बयान पर किया कटाक्ष, जिनका प्रेम माफियाओं के साथ है उनकी हमदर्दी उन्ही के साथ है !

हरियाणा डेस्क:- इन दिनों अतीक अहमद की हत्या का मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है वही इस मामले पर राजनिती भी शुरू हो गई है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कह दिया कि कुछ राजनेता है जिनका प्रेम माफियाओं के साथ है उनकी हमदर्दी उन्ही के साथ है।अजय माकन के ट्वीट पर विज ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि अजय माकन बिलकुल सही कह रहे है अरविन्द केजरीवाल को सीबीआई का विरोध नहीं करना चाहिए और अगर केजरीवाल साफ़ पाक के है तो साफ पाक को कौन पकड़ सकता है। बिहार के उप मुख्यमंत्री ने अतीक के जनाजे को कानून का जनाजा बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल विज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत से राजनेताओं का माफियों के साथ प्रेम है। इनका माफिया और क्रिमनल के साथ हमदर्दी है इसलिए इनको दुःख होता है और उसी दुःख को व्यक्त करते है। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनावों पर ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें 150 सीटों पर चुनाव जीतना है क्योंकि BJP हमारी अगली सरकार को चुराने की कोशिश करेगी” जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी अपने सीट का फैसला कर ले कि वो कहा से लड़ेंगे जीतेंगे या नहीं जीतेंगे। विज ने कहा कि ये बेफालतू बाते कर रहे है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथी अब समर्थन के हकदार नहीं है।

जिस पर विज ने केजरीवाल पर बोलते हुए और अजय माकन का समर्थन करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का विरोध नहीं करना चाहिए। विज ने कहा अगर केजरीवाल साफ पाक के है तो क्यों डर रहे है, क्यों भीड़ इकट्ठी कर रहे है, विज ने कहा अगर साफ पाक के है केजरीवाल तो वो सीबीआई के पास जाये और साफ पाक को कौन पकड़ सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *