Monday , 27 July 2026

गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब सीएम कैप्टन को ठहराया किसान आंदोलनों के लिए जिम्मेवार

कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब के लाखों किसान दिल्ली जा पहुंचे हैं,,,,,,,, जिसे लेकर अब विपक्षी दल भी सरकार को घेरने लगे हैं,,,,,, इसी बीच कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को ये काले कानून वापिस लेने होंगे,,,,,,,क्योंकि यह सिर्फ शुरुआत है,,,,,,,, राहुल गाँधी के इसी बयान पर हरियाणा के गृह  मंत्री अनिल विज ने जमकर हल्ला बोला,,,,,,विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि किसान बिल पूरे देश के लिए आये हैं,,,,,,,, और पंजाब को छोड़कर पूरे देश के किसानों ने इन्हे स्वीकार कर लिया,,,,,, लेकिन पंजाब में अमरिंदर सिंह की इंजीनियरिंग की वजह से यह आंदोलन हुआ है,,,,,,,विज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने किसानों को बता के लिए बुलाया है और उम्मीद है कि उन्हें यह बात समझ में आ जाएगी,,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है,,,,,, विज ने कहा कि अब ना जाने राहुल गाँधी को कौन ज्ञान देता है और कौन आंकड़े समझता है,,,,, यह नहीं मालूम,,,,,,विज ने कहा कि अब कोरोना से उभर कर देश पटरी पर लौट रहा है,,,,,,,

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार ने स्कूलों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है,,,,,,,, हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने अब स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है,,,,, कि हरियाणा में सभी स्कूल अगले और 10 दिन तक बंद रखे जायेंगे,,,,,,, प्रदेश के स्वास्थ्य एंव गृह मंत्री अनिल विज ने इस बात की जानकारी दी है,,,,,

दरअसल कृषि कानूनों और किसान आंदोलनों पर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई हैं,,,,,,और विपक्ष द्वारा लगातार किसान आंदोलनों के लिए प्रधान मंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा हैं,,,,, हालांकि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस दौरान विपक्ष के सावालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *