Friday , 11 September 2026

गुरूग्राम- मसाज पार्लर पर पुलिस ने की रेड, स्पा सेंटर में चल रहा था देर व्यापार

गुरुग्राम ( सतीश) : दिल्ली से सटे साईबर सिटी गुरूग्राम में पुलिस ने एक मसाज पार्लर में चल रहे गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है । मसाज पार्लर पर रेड मारकर पुलिस ने मौके से पांच लडकियां, दो ग्राहक को अरेस्ट किया है । दरअसल गुरूग्राम पुलिस को सूचना मिली थी किगुरूग्राम के एमजी रोड पर स्थित एमजी एफ मेगा सिटी माल के ब्यूटी एंड स्पा नाम से चले स्पा सेंटर में देह व्यापार का अवैध गोरख धंधा किया जाता है । जिस सूचना पर महिला इंस्पेक्टर राजबाला की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया और स्पा सेंटर में चल रहे इस गोरख धंधे की पोल खोलने के लिए प्लान बनाया गया । ये रेड गुरूग्राम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारी थी। जिसके बाद स्पा पर रेड कर वहां से पांच लडकियों समेत 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 29 पुलिस थाने में इम्मोरल ट्रैफिकिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *