Monday , 27 July 2026

गुरुग्राम-विधवा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम,(सतीश) : गुरुग्राम पुलिस के गिरफअत में आया ये वही 35 साल का आरोपी है जिसने अपनी कंपनी में काम करने वाली एक 40 साल की एक विधवा महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया था। आपको बता दें कि गुरुग्राम के सुखराली इलाके में किराए पर रहने वाली 40 साल की एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी कंपनी में काम करने वाला कृष्ण पाल 15 जुलाई की शाम उसके घर आया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके तीन बच्चे है जो शादी शुदा है और वे अपने गांव मध्यप्रदेश गए हुए है। उसी दौरान आऱोपी उसके कमरे में आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। पीड़िता ने उसकी हरकत उसके बड़े भाई को बताया जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया औऱ फिर शाम करीब साढे आठ बजे उसके कमरे पर दुबारा आया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कृष्ण ने उसे उसके कमरे में बंद कर उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,342,376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर गिरफअतार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *