Thursday , 10 September 2026
Oplus_131072

गुरुग्राम में होगा सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़, 17 दिसंबर(गर्ग)।हरियाणा में आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन गुरुग्राम में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है।

 

जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि

1. फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

2. कैथल: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

3. सिरसा: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

4. हिसार: विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

5. नूंह: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह

6. भिवानी: स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

7. रेवाड़ी: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल

8. महेंद्रगढ़: सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा

9. झज्जर: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा

10. करनाल: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा

11. यमुनानगर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार

12. फतेहाबाद: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी

13. पलवल: स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव

 

अन्य प्रमुख स्थानों के अतिथि

रोहतक: हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

कुरुक्षेत्र: खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर

सोनीपत: युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम

पानीपत: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

जींद: सुभाष बराला

अंबाला: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा

पंचकूला: सांसद नवीन जिंदल (कुरुक्षेत्र)

चरखी दादरी: सांसद धर्मबीर सिंह (भिवानी-महेंद्रगढ़)

 

कार्यक्रम का उद्देश्य

सुशासन दिवस का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और उनके आदर्शों को समर्पित है। राज्य सरकार इस मौके पर नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के संकल्प के साथ विभिन्न जिलों में समारोह आयोजित कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *