गुरुग्राम, 15 मई। साइबरसिटी गुरुग्राम के अलग अलग थानों में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हुए है। पहला मामला मानेसर महिला थाना इलाके का है जहां एक पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिग युवक ने बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की हालत खराब हो गई और बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं दूसरा मामला गुरुग्राम के शहर थाना इलाके का है जहां सीए थर्ड इयर की छात्रा ने आशीश नाम के एक युवक पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़िता ने आऱोप लगाया कि आरोपी आशिश से उसकी दोस्ती चार साल पहले हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को डरा धमका कर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
गुरुग्राम में महिला अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है…हालांकि प्रदेश सरकार ने महिला उत्पीडन के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान किया है 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म में फांसी का भी प्रवाधान किया गया है। लेकिन इस सब के बावजूद इन मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि बढ़ते महिला अपराध पर कब तक अंकुश लग पाता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
