Wednesday , 9 September 2026

गुरुग्राम में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मनाई जा रही ईद

गुरुग्राम, 16 जून। साइबरसिटी गुरुग्राम में ईद का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को गुरुग्राम के करीब 50 स्थानों पर ईद की नमाज़ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोग सुबह-सुबह ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज़ अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबाराकबाद देते नजर आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईद के त्योहार में कोई खलल न पड़े इसको लेकर गुरुग्राम पुलिस मुस्तैद नजर आई। सड़क पर बैरिकेटिंग कर पुलिस संदिग्धों की जांच कर रही थी तो वहीं मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी तैनात रहे।

आपको बता दें कि गुरुग्राम में खुले में नमाज को लेकर धार्मिक सौहार्द खराब हो गया था। जिसके मनद्देनजर ईद के मौके पर पुलिस चाक चौबंद नजर आई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *