Sunday , 26 July 2026
RAIN

अगले 5 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के कई हिस्सों में इस समय जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से देश की राजधानी दिल्ली समेत कई ने राज्यों के शहर डूबे हुए हैं। दिल्ली में यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। तो वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMD ने दी ये जानकारी

IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि, अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, सिक्किम, असम, मेघायल में आज भारी बारिश की उम्मीद है। इसके बाद यहां बारिश में कुछ कमी आएगी। इसके साथ ही पूर्वी मह्द्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ इलाका, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा में 17 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

दिल्ली में ऐसे हैं हाल

भारी बारिश और यमुना में बढ़े जलस्तर की वजह से दिल्ली के कई इलाके पानी में डूब गए। शुक्रवार को बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया। इसके साथ ही लालकिला और राजघाट समेत कई जगहें पानी में समा गईं। सरकार ने लालकिला को सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य चला रही हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *