गर्मी के मौसम को देखते हुए अंबाला जिला में बिजली की स्थिति सही रखने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रयासरत है। उपभोक्ताओं को आने वाले समय में बिजली के कट से बचाने के लिए तारों और ट्रांसफार्मर्स की मेंटेनेंस जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में जानकारी देते हुए यूएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता वी के खुराना ने बताया कि जिला में गर्मी के मौसम में बढ़ रही बिजली खपत से निपटने के लिए पुरानी बिजली की तारों, बिजली के टूटे खम्बों के साथ साथ ट्रांसफार्मर्स की मरम्मत का काम जारी है। कुछ जगह ओवर लोडिड ट्रांसफार्मर की शिकायत पर उन्हें बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्सर इस मौसम और बरसात में बिजली बंद कर दी जाती है तांकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
वहीँ एच एस ई बी वर्कर्स यूनियन का साफ़ कहना है कि इस बार गर्मी में अम्बाला के लोगों को बिजली के झटके जरूर लगेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
