Sunday , 1 November 2026

गठबंधन प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने भाजपा सहित कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

फरीदाबाद 20 april 2019 : फरीदाबाद में आज बसपा और लोसपा गठबंधन के प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन भरने पहुँचे मनधीर सिंह मान इस दौरान अपनी जीत को लेकर पूरे आश्वस्त दिखे तो वहीं उनके समर्थकों में भी भारी जोश देखने को मिला। मनधीर सिंह मान समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मनधीर सिंह मान ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मनधीर सिंह मान ने क्षेत्र के विकास सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को आड़े हाथों लिया और क्षेत्र में विकास न करवाने के आरोप लगाए। मनधीर सिंह मान ने भारी मतों से अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा भेजेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बसपा और लोसपा गठबंधन के प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर भी निशाना साधा और राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर क्षेत्र का विकास न करने का आरोप लगाते हुए और केवल मामा भांजे ने शहर को लूटने का काम किया है दोनो के कारनामो से फरीदाबाद की जनता वाकिफ है और इस चुनाव में जनता उन्हें उनके किए का जवाब देगी पिछली बार जितनी वोटों से वो जीते थे उतनी ही वोटों से इस बार उनकी हार निश्चित है।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *