नाली के मसले को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी रंजिश में जा बदला और इस पूरे विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी जान भी गंवा दी। हैरान कर देने वाला ये मामला अंबाला छावनी से सामने आया है। जहां बाजीगर मोहल्ले में बीते दिनों नाली के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो सदस्य आपस में भिड़ गए। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक सदस्य ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस पूरे हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें लड़ाई को साफ साफ देखा जा सकता है। एक मकान के पास 2 लोगा लड़ते दिखाई देंगे। परिवार का एक सदस्या दूसरे पर चाकुओं से हमला कर रहा है। इस मसले के बाद वहां लोगों की भीड़ इक्टठी हो गई। सबने बीच बचाव करने की कोशिश भी की। लेकिन नाली का विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि बात खून खराबे तक जा पहंुची।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हमले में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। विवाद के आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 का मुकदद्मा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
