फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव तामसपुरा के अंतरराज्यीय कबड्डी खिलाड़ी ने सोमवार देर रात अपने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में खिलाड़ी के भाई की शिकायत पर हिसार जिले के गांव पाबड़ा निवासी युवक व पंजाब के तलवंडी साबो निवासी युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को दी शिकायत में रतिया के गांव तामसपुरा निवासी जसप्रीत ने बताया कि उसका छोटा भाई 32 वर्षीय हरप्रीत अविवाहित था और अंतरराज्यीय कबड्डी खिलाड़ी था। वह 16 सितंबर की शाम को हिसार के गांव मिर्चपुर में कबड्डी का टूर्नामेंट खेलने गया था। वह टूर्नामेंट के बाद हिसार के ही एक पीजी में ठहरता था।
18 सितंबर को उसके पास पीजी के संचालक का कॉल आया कि उसके भाई का पंजाब के तलवंडी साबो निवासी लवप्रीत कौर के मामले को लेकर हिसार के पाबड़ा निवासी नवीन के साथ झगड़ा हो गया है। सूचना पाकर वह अपने चाचा के साथ हिसार के निजी अस्पताल पहुंचा, जहां नवीन उनको मिला और उसे बताया कि उसे भी झगड़े में चोट लगी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
