Sunday , 26 July 2026

खडे ट्रक से टकराई कार ,7 की मौत

अमृतसर,18जून। हिमाचल प्रदेश में तीर्थ यात्रा कर लौट रहे दिल्लीवासियों की कार सोमवार सुबह अमृतसर के निकट खडे ट्क से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार में सवार आठ लोगों में से सात की मृत्यु हो गई। घायल मिली एक बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

दुर्घटना अमृतसर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खालचियान नामक स्थान पर हुई। वहां एक ढाबे के सामने खडे ट्क से कार टकरा गई। कार में
सवार कुल आठ लोगों में से सिर्फ करीब तीन वर्षीय एक बच्चे की सांसें चलती पाई गईं। गंभीर घायल इस बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 

 

मृतकों में ज्यादातर दिल्ली निवासी है। कार सवार हिमाचल प्रदेश में तीर्थ यात्रा कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान दिल्ली के उत्तमनगर निवासी अरविंद शर्मा,सविता शर्मा,मणि शर्मा,शेवास शर्मा के नाम से हुई है। दो मृतक सुनील व पूनम हरियाणा के झज्जर निवासी बताए गए है। दुर्घटना सोमवार सुबह करीब साढे पांच बजे हुई। ढाबा मालिक का कहना था कि चालक ने ट्क ढाबे के सामने खडा किया ही था कि तेज गति से आती एसयूीव पीछे से टृक से टकरा गई। टक्कर में एसयूीव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल ठीम मौके पर पहुंचीं। खलचियान थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *