Sunday , 26 July 2026

क्राइम स्टाफ पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाइके छोड़ हुए फरार

गुरुग्राम, 21 जून(सतीश): मेवात में गौ तस्करों द्वारा दो पुलिस कर्मियों को गोली मारकर घायल कर देने के बाद अब सोहना के चुंगी नंबर-1 पर चेक नाके पर तैनात सीआईए पुलिस की टीम पर एक बाइक पर सवार बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि गोली किसी कर्मचारी को नहीं लगीl लेकिन उसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाश बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए l  फायरिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस चप्पा चप्पा छान रही हैl लेकिन पुलिस अभी इसमें सफलता नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार सोहना क्राइम ब्रांच को देर शाम सुचना मिली एक नामी बदमाश चोरी की बाइक लेकर सोहना की तरफ आ रहा है जिसके मद्देनजर पोलिकवे ने चुंगी नंबर-1 के पास नाकाबंदी की इस दौरान एक बाइक पर सवार युवक ने पुलिस टीम को देखा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *