Saturday , 25 July 2026

24 घंटे में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का निकलेगा हल: शिक्षा मंत्री

इंद्री : प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा नेता जनता के बीच जाकर सरकार द्वारा इन चार सालों में करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा देने में लगे हैं। जिसके लिए मंत्री बकायदा रैली और जनसभा के माध्यम से जनता के रूबरू हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर आज करनाल के कुंजपुरा में 4 साल बेमिसाल “विश्वास रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सहित मंत्री कर्ण देव कम्बोज व जिला विधायक मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मंच से उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राम बिलास शर्मा ने इस दौरान भूपेंद्रर सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर अपनी भडास निकली और साथ ही यह दावा किया कि 2019 में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनेगी।

मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को लेकर कहा कि परमात्मा की कृपा से 24 घण्टे के अंदर इसका कोई ना कोई हल जरूर निकलेगा। उन्होंने रोडवेज यूनियन से अपील करते हुए कहा कि अपनी जिद्द छोड़कर टेबल पर आए और बातचीत के माध्यम से सरकार और रोडवेज यूनियन मिलकर इसका हल निकालें। वहीं पत्रकारों द्वारा इनेलो के विवाद को लेकर सवाल किए जाने पर शिक्षा मंत्री ने इसे उनका परिवारिक मामला बताते हुए कहा कि मैं इसमें क्या कहूं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *