Monday , 27 July 2026

क्यों साबुन का झाग हमेशा सफेद ही होता है?

क्या कभी सोचा है कि साबुन लाल हो या नीला उसका झाग हमेशा सफेद ही क्यों बनता है? साबुन लगाने के बाद उसका रंग कहां गायब हो जाता है? ये ऐसे सवाल हैं जो शायद ही कभी जहन में आए हों, लेकिन क्या इनके जवाब जानते हैं?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झाग का रंग सफेद क्यों होता है? इसका जवाब जानने के लिए अपने स्कूल की साइंस क्लास याद करिए। जिसमें बड़े सिंपल अंदाज में बताया गया था कि किसी वस्तु का अपना रंग नहीं होता है। वस्तु पर जब प्रकाश की किरणें पड़ती हैं तो वो बाकी रंगों को एब्जॉर्व कर जिस रंग को रिफलेक्ट करती है वही उसका रंग होता है। वही नियम कहता है कि जब कोई वस्तु सभी रंगों को एब्जॉर्व कर लेती है तो वह काली दिखाई देती है। जब कोई वस्तु सभी रंगों को रिफलेक्ट कर देती है तो वो सफेद दिखाई देती है। यही नियम साबुन के झाग पर भी लागू होता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *