आखिरकार विराट कोहली के थकान के मसले पर बीसीसाआई ने गौर फरमाया और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया है। विराट 6 दिसंबर को खत्म होने वाले दिल्ली टेस्ट के बाद करीब 10 दिन टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हैं कि विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले 20-24 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेंगे या नहीं?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक ओर विराट की इस छुट्टी की वजह उनकी थकान बताई जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ उनका ‘लवलाइफ’ फिर सुर्खियों में आ गया है। उनके फैंस में चर्चा है कि इस दौरान विराट अनुष्का से सगाई करने वाले हैं। वैसे भी अनुष्का और विराट के फैंस को बेसब्री से उनके विवाह बंधन में बंधने का इंतजार है। उनकी इस छुट्टी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे, बीते दिनों विराट-अनुष्का का ऐड वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे शादी की कसमें खाते नजर आये थे। सुनने में आया है कि अनुष्का भी दिसंबर में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। अब वक्त ही बताएगा कि इसके पीछे वजह क्या है?
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
