चंडीगढ,15 फरवरी। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के 28 किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई। MSP की गारंटी समेत 11 मांगों को लेकर हुई यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। अब अगली बैठक 22 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसानों ने चेताया, MSP की मांग को हल्के में न ले सरकार
बैठक के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने इसे सकारात्मक बताया, लेकिन सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र की अप्रोच गंभीर होनी चाहिए। किसानों का कहना है कि MSP लागू करने से 1 लाख करोड़ का सालाना खर्च आएगा, यह कहकर गुमराह किया जा रहा है।
जोशी बोले- किसानों की सभी मांगें सुनीं
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किसानों के साथ अच्छे माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है और 22 फरवरी को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बैठक होगी।
किसान आंदोलन जारी, डल्लेवाल एम्बुलेंस में पहुंचे बैठक में
13 फरवरी से हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। 82 दिन से अनशन कर रहे डल्लेवाल बैठक में एम्बुलेंस से पहुंचे। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है और केंद्र को उनकी मांगों पर सहानुभूति से विचार करना चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
