हिसार में आज यानि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान सांसद सुशील गुप्ता ने केंद्र और यूपी की सरकार पर निशाना साधा। केंद्र सरकार पर उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर निशाना साधा। कृषि कानूनों को किसानों के लिए मौत का फरमान तक बता दिया। उन्होंने कहा कि ये तीनों काले कानून अलोकतांत्रित व असंवैधानिक तरीके से से बनाये गये हैं। भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए ये तीन कानून लेकर आयी है।
यूपी के हाथरस में दुष्कर्म के मामले को लेकर सांसद सुशील गुप्ता ने यूपी की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज लागू हो चुका है। हाथरस में पहले एक बच्ची का चीरहरण किया गया और फिर बाद में रात को उसका अंतिम संस्कार करके कानून व्यवस्था का भी चीर हरण किया गया।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता आज यानि शुक्रवार को हिसार में थे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
