कोलकाता | 30 मई 2025 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए शिक्षक भर्ती घोटाले और अन्य मुद्दों पर उठे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। अलीपुरद्वार में पीएम मोदी की रैली के कुछ घंटे बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र सरकार को खुली चुनौती दी – “अगर उनमें हिम्मत है, तो कल ही चुनाव में उतरें। बंगाल तैयार है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी सरकार अदालत के फैसलों का सम्मान करती है और समाधान निकालने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने भाजपा पर “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे अभियानों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि “यह महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ है।”
सीएम ममता ने केंद्र सरकार पर मनरेगा और ‘बांग्लार बारी’ जैसी योजनाओं के लिए फंड रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपनी निधि से लाखों घर और हजारों किलोमीटर सड़कें बनाई हैं।
ममता ने पीएम मोदी से सवाल किया कि अगर वे राज्य की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो खुद चुनावी मैदान में क्यों नहीं आते। उन्होंने कहा, “आप एजेंसियों के दम पर नहीं, जनता के बीच जाकर फैसला कराएं।”
2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह राजनीतिक जुबानी जंग बंगाल की सियासत में एक बड़े टकराव की ओर इशारा कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
