दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। कुरुक्षेत्र पहुँचने पर मुख्यमंत्री का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात् बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच कर मुख्यमंत्री ने अंत्योदय भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह में पिपली पैराकीट के हॉल में शिरकत की। अहम बात यह है कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को अंत्योदय भवनों की सौगात दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने दोपहर को बीडीपीओ कार्यालय थानेसर से थानेसर ब्लाक के अंतोदय भवन एवं भारत निर्माण सेवा केन्द्र का शुभारम्भ 11 बजकर 40 मिनट पर किया। इसी समय हरियाणा के 7 जिले पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, महेन्द्रगढ़, रोहतक के अंतोदय केन्द्रों का भी वीडियो कान्फेंसिंग के जरिए शुभारम्भ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10 स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह सभी वाहन कुरुक्षेत्र शहर के आसपास 10 गांवों में कचरा एकत्रित करेंगे।
उसके बाद मुख्यमंत्री ने लाडवा सब डिवीजन कार्यालय और लाडवा ई-दिशा केन्द्र का भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुभारम्भ किया। इन तीन योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर पिपली पेराकीट में स्वर्ण जयंती हाल में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष में पिपली पैराकीट में उनके साथ लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा भी पहुंचे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
